National space day कब एवम् क्यों मनाया जाता है।
National space day कब एवम् क्यों मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अगस्त को National space day मनाने कि घोषणा कि है। यह घोषणा उन्होंने 26 अगस्त 2023 को की थी। जब वे चंद्रयान 3 की सफलता के लिए, इसरो के मुख्यालय सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देने एवं मिलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने महिला अंतरिक्ष साइंटिस्टों से भी भी वार्तालाप किया और उन्हें बहुत-बहुत बधाई भी दी क्योंकि चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नेशनल स्पेस डे को मनाने की पृष्ठभूमि।
भारत के अंतरिक्ष मिशन में चंद्रयान 1 चंद्रयान 2 एवं चंद्रयान-3 की महत्वपूर्ण भूमिका है,भारत में सबसे पहले चंद्रयान-1 चंद्रमा पर भेजने की तैयारी की, लेकिन उसे मिशन में सफलता प्राप्त नहीं हुई, लेकिन इससे भारतीय अंतरिक्ष संस्थान इसरो ने इससे काफी कुछ सीखा और वर्ष 2019 में उन्होंने चंद्रयान 2 मिशन को पूरा करने के लिए चंद्रमा पर अपने चंद्रयान-2 को भेजा, जिसमें कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण वह पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाया, लेकिन चंद्रयान-2 की जो भी सफलताएं थी और जो भी असफलताएं थी, उन्हीं को बुनियाद बनाते हुए भारत ने फिर से वर्ष 2023 में 14 जुलाई को चंद्रयान 3 को लॉन्च किया जिसने सफलतापूर्वक 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सबसे मुश्किल माने जाने वाले साउथ पोल पर लैंडिंग की,यह दिन भारतीय व दुनिया के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा, क्योंकि इस दिन भारत वह पहला देश बना जो चांद के साउथ पोल में सबसे पहले पहुंचा और दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जिसने सबसे पहले यहां पर सफल लैंडिंग की है,और चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है, जहां अब तक दुनिया के बहुत सारे विकसित देश यह कारनामा नहीं कर पाए, वहीं भारत के वैज्ञानिकों के मेहनत और देश के प्रति समर्पण के कारण यह मुश्किल काम सफल बन सका है।
नेशनल स्पेस डे क्यों मनाया जाता है।
चंद्रयान 3 की सफलता के कारण एवं चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के कारण 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाता है। जिसकी आधिकारिक घोषणा श्री नरेंद्र मोदी जी ने 26 अगस्त 2023 को इसरो के मुख्यालय से की है। जहां पर इसरो के सभी वैज्ञानिक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment